SA20 2025 में पार्ल रॉयल्स की टीम ने इतिहास रच दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जो शायद ही आपको दोबारा कभी देखने को मिले। इस मैच में पार्ल रॉयल्स की टीम ने अपने 20 के 20 ओवर केवल स्पिन गेंदबाजों से करवाए औऱ वो ऐसा करने वाली पहली फ्रेंचाइजी टी-20 टीम बन गई।

Advertisement

रॉयल्स को 141 रनों के कुल स्कोर का बचाव करना था ऐसे में कप्तान डेविड मिलर ने एक अलग रणनीति को अपनाने का फैसला किया और सभी 20 ओवर सिर्फ स्पिनर्स का इस्तेमाल किया। उनका ये फैसला टीम के हित में साबित हुआ और पार्ल रॉयल्स ने 141 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 11 रन की जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।

Advertisement

रॉयल्स का ये अनोखा रिकॉर्ड उनके पांच खिलाड़ियों के स्पिन शस्त्रागार के एकजुट प्रयास का परिणाम था। रॉयल्स के लिए ये 20 ओवर ब्योर्न फोर्टुइन, डुनिथ वेलालेगे, मुजीब उर रहमान, नकाबायोमजी पीटर और इंग्लैंड के टेस्ट दिग्गज जो रूट ने डाले।। स्पिनर्स ने मिलकर सभी 120 गेंदें डाली, जो पहली बार हुआ है, जब फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट और पूर्ण सदस्य टीमों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऐसा हुआ है।

इस मैच की बात करें तो रॉयल्स के लिए बल्ले से जो रूट ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। बोलैंड पार्क में खेले गए इस मैच में उन्होंने शानदार 78 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी लिए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते पार्ल रॉयल्स टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंच गई। रॉयल्स 24 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है और रॉयल्स के फैंस यही चाहेंगे कि रूट अपना ये शानदार फॉर्म ऐसे ही जारी रखें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार