Deepak Chahar, India vs Sri Lanka T20I Series: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) के खेलने को लेकर संदेह है। रविवार (20 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान चाहर की हैमस्ट्रिंग में खिचाव आ गया था।

Advertisement

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को लखनऊ के भरत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टी-20 मैच 26 औऱ 27 फरवरी को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेटिम (HPCA Stadium) में खेला जाएगा।  

Advertisement

दीपक चाहर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में शानदार गेंदबाजी की और मैच में सिर्फ 11 गेंद डालकर काइल मेयर्स और शाई होप को विकेट झटका। अपने कोटे के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद के रनअप के दौरान दीपक को परेशानी हुई और वह लंगड़ाते हुए दिखे। इसके बाद फीजियो फील्ड पर आए और शुरुआती उपचार के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

दीपक के ओवर की आखिरी गेंद ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने डाली, जिसप उन्हें छक्का पड़ा।

हालांकि, उनकी चोट की गंभीरता का पता किया जा रहा है। अगर यह ‘टीयर’ होता है तो वह आईपीएल 2022 के शुरूआत मुकाबलों से भी बाहर हो सकते हैं। बता दें कि हैमस्ट्रिंग इंजरी के ग्रेड एक के टीयर के ठीक होने और रिहैबिलिटेशन में 6 हफ्ते  या उससे ज्यादा का समय लग सकता है।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार