13 जनवरी। आईपीएल 2019 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी पैडी अप्टन को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। पैडी अप्टन पहले भी राजस्थान रॉयल्स को कोच रह चुके हैं।
Advertisement
आपको बता दे ंकि पैडी अप्टन ने 2013 से 2015 तक दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स हो चुका है के कोच रह चुके हैं। 2016 और 2017 में पैडी अप्टन दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में सपोर्ट स्टॉफ के तौर पर टीम में शामिल थे।
Advertisement
राजस्थान रॉयल्स की टीम में मुख्य कोच पैडी अप्टन के अलावा अमोल मुजुमदार को बल्लेबाजी कोच और साईराज बहतुले, स्पिन-गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त कर लिया है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2019 का आगाज 23 मार्च से भारत में ही होने वाला है।