रोसू (डोमिनिका), 11 मई (CRICKETNMORE): अजहर अली (नाबाद 85) और बाबर आजम (55) की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 169 रन बना लिए हैं। विंडसर पार्क में जारी इस मैच में अली और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे युनिस खान (10) नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम का पहला विकेट 19 के कुलयोग पर शान मसूद (9) के रूप में गिरा। उन्हें रोस्टन चेस ने विकेट के पीछे खड़े जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

मसूद के आउट होने के बाद अली और आजम ने दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। अल्जारी जोसेफ ने आजम को केरन पावेल के हाथों कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

आजम ने अपनी पारी में खेली गईं 124 गेंदों में तीन चौके लगाए, वहीं पहले दिन नाबाद रहे अली ने 219 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। 

इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए जोसफ और चेस ने एक-एक विकेट लिया। 

दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर 1-1 से बराबर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार