Pakistan vs Afghanistan Match Prediction, UAE Tri-Series Final: यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2025 का फाइनल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 07 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा ट्राई सीरीज में इन दोनों ही टीमों की कुल दो बार टक्कर हुई है जिसके दौरान एक मैच पाकिस्तान ने जीता तो एक मैच अफगानिस्तान ने अपने नाम किया। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि जब सीरीज के फाइनल में इनकी भिड़ंत होगी तब पाकिस्तान या अफगानिस्तान, कौनसी टीम बाजी मारती है।

Advertisement

PAK vs AFG Final: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 07 सितंबर 2025
समय - 08:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

Sharjah Cricket Stadium, Sharjah Pitch Report

यूएई टी20I ट्राई नेशन सीरीज 2025 का फाइनल शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक 68 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 41 रन डिफेंड और 27 रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। इसके अलावा इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 145 रन रहा है, वहीं यहां सर्वाधिक T20I स्कोर 215/6 बना है जो कि अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015-16 की सीरीज के दूसरे मैच में बनाया था।

Advertisement

PAK vs AFG T20 Head To Head Record

कुल - 09
पाकिस्तान - 05
अफगानिस्तान - 04

PAK vs AFG Final: Where to Watch?

Advertisement

UAE T20I ट्राई नेशन सीरीज 2025 का फाइनल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा जिसे क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

PAK vs AFG Final: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और हारिस रऊफ स्टार प्लेयर हो सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें भी रहेंगी। बात करें अगर अफगानी टीम की तो विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज़, कप्तान राशिद खान, अनुभवी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान और ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई अच्छा प्रदर्शन करके प्रभावित कर सकते हैं।

Advertisement

Pakistan vs Afghanistan Final Probable Playing XI

Pakistan Probable Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ/सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

Afghanista Probable Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, अज़मतु्ल्लाह ओमरज़ाई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), दरवेश रसूली, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Advertisement

Pakistan vs Afghanistan Today's Match Prediction

यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2025 का फाइनल पाकिस्तान की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs AFG Match Prediction, PAK vs AFG Pitch Report, Today's Match PAK vs AFG, PAK vs AFG Prediction, PAK vs AFG Predicted XIs, UAE T20I Tri-Series 2025, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pakistan vs Afghanistan

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार