एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन ओपनर्स के आउट होते ही टीम ने मूमेंटम खो दिया और गिरते-पड़ते अफगान टीम 20 ओवर में सिर्फ 129 रन बना पाई।

Advertisement

हालांकि, अफगानिस्तान की टीम एक समय 129 तक पहुंचते हुए भी नहीं दिख रही थी लेकिन राशिद खान ने आखिरी पलों में कुछ करिश्माई शॉट खेलकर अपनी टीम की इज्ज़त बचाई। राशिद खान अंत तक नाबाद रहे और 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और एक हैरतअंगेज़ छक्का भी देखने को मिला।

Advertisement

ये छक्का अफगान पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिला जिसे देखकर पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ के होश भी उड़ गए। ये ओवर की तीसरी गेंद थी जिसे रऊफ ने ऑफ स्टंप की तरफ थोड़ा सा शॉर्ट रखा लेकिन राशिद खान ने स्वीपर कवर की तरफ ऐसा शॉट खेला जिसे आफ बहुत कम बल्लेबाजों को खेलते हुए देखेंगे।

राशिद ने स्वीपर कवर के ऊपर से शॉट मारते हुए छक्का लगा दिया और हर कोई उनके इस छक्के को बस देखता ही रह गया। उनके इस सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, राशिद की बल्लेबाज़ी से ज्यादा अफगानिस्तान को उनकी गेंदबाज़ी की जरूरत होगी क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम को 130 से पहले रोकना है तो राशिद खान को विकेट निकालने होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार