पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी बाबर आज़म ने टॉस जीतकर आरोन फिंच की टीम को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद थी कि उनके कप्तान उनको अच्छी शुरुआत दिलाएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका और शाहीन अफरीदी ने उन्हें पहली ही बॉल पर पवेलियन की राह दिखा दी।

Advertisement

शाहीन अफरीदी पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन इस मैच में वो पहली बॉल से ही गज़ब के फॉर्म में नज़र आए और जब पहले ओवर में आरोन फिंच पहली बॉल खेलने के लिए स्ट्राइक पर आए तो फुलटॉस बॉल पर वो चकमा खा गए और गेंद सीधा उनके पैड पर जा लगी और अलीम दार ने उंगली खड़े करने में ज़रा सी भी देर नहीं लगाई।

Advertisement

फिंच को भी पता था कि वो आउट हैं और इसीलिए उन्होंने रिव्यू लेने की भी हिम्मत नहीं की। शाहीन नई बॉल से किस तरह कहर ढा सकते हैं, ये हम पहले भी कई बार देख चुके हैं और इस बार भी उनका नई बॉल के साथ इश्क देखने को मिला। फिंच के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आप भी इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान पहला वनडे हारने के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है और अगर दूसरा वनडे भी हाथ से फिसला तो टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। ऐसे में बाबर आज़म के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार