टी-20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक कैच छोड़ने के बाद हसन अली को काफी ट्रोल किया गया लेकिन अब ये पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ फिर से पूरे रंग में लौट आया है।बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में हसन अली ने अपनी गेंदबाज़ी से अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Advertisement

हालांकि, उनके स्पेल की दूसरी ही गेंद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी माहौल गर्माया हुआ है। हसन अली ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया लेकिन उसके बाद उन्होंने नए बल्लेबाज़ नज़मुल हुसैन शांतो को एक तेज़ गेंद डाली जो उनके पास से सन्न करती हुई निकल गई।

Advertisement

अब अगर आप इस गेंद की गति को स्पीडोमीटर पर देखेंगे तो उसके हिसाब से ये गेंद 219 किमी प्रति घंटे की थी और इस हिसाब से ये गेंद अब तक के क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद भी बन जाती है। लेकिन क्या किसी गेंदबाज़ द्वारा इतनी तेज़ गेंद फेंकना मुमकिन है। तो इस सवाल का प्रैक्टिकल जवाब है कि नहीं ये नामुमकिन है।

सोशल मीडिया पर जो पाकिस्तानी फैंस इस गेंद को 219 किमी प्रति घंटे की बताकर हसन अली को हीरो बना रहे हैं दरअसल, उन्हें क्रिकेट की समझ ही नहीं है। ये सब सिर्फ और सिर्फ बॉलिंग मीटर की गलती की वजह से हुआ जिसने हसन अली के पहले ओवर की दूसरी गेंद को 219 kmph और 136 mph दिखाया। वहीं अगर इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हसन अली ने ही लिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार