पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की टी20 का दूसरा मुकाबला गुरुवार (22 सितंबर) को खेला जाएगा। बता दें कि इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

Advertisement

PAK vs ENG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 22 सितंबर, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार रात 08:30 बजे
वेन्यू - कराची क्रिकेट स्टेडियम

PAK vs ENG: Match Preview

पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर ने एक बार फिर सभी को निराश किया है। सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद रिज़वान(68) और बाबर आज़म(31) ने ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े थे। लेकिन इसके बाद सिर्फ इफ्तिखार अहमद(28) ही टीम के लिए अच्छे रन बना सके। मिडिल ऑर्डर में हैदर अली(11), शान मसूद(07), मोहम्मद नवाज(04), खुशदिल शाह(06) सभी फ्लॉप रहे।

मेजबानों की गेंदबाज़ों ने भी फैंस को निराश किया। हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज के अलावा सभी गेंदबाज़ों ने झोली भरकर रन लूटाए। शहनवाज दहानी (11.40), नसीम शाह (10.25), और उस्मान कादिर (9.00) के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने खुद रन लूटे। उस्मान कादिर ने 2 विकेट चटकाए। वहीं हारिस रऊफ और शहनवाज दहानी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद मेहमानों ने आसानी से मुकाबला अपने नाम किया। हलेक्स हेल्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। वहीं हैरी ब्रुक ने विस्फोटक अंदाज में 25 गेंदों पर 42 रन जड़े। दूसरे टी-20 मुकाबले में जोस बटलर की वापसी हो सकती है ऐसे में इंग्लिश टीम ओर भी बैलेंस नज़र आएगी।

पाकिस्तान के खिलाफ ल्यूक वुड ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इस मैच में स्पिनर आदिल रशीद ने भी पाकिस्तान के दो बल्लेबाज़ों का शिकार किया था। सैम करन और मोइन अली ने एक-एक विकेट चटकाया था।

PAK vs ENG : Match Prediction

पाकिस्तान का मिडिल आर्डर रन बनाने में नाकाम रहा है, इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम की यही कमजोरी उभरकर सामने आई ऐसे में इंग्लैंड दूसरे मैच में भी फेवरेट रहेगी।

PAK vs ENG Head-to-Head

कुल – 19
पाकिस्तान – 05
इंग्लैंड – 13
बेनतीजा – 01

PAK vs ENG Team News

सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर वापसी कर सकते हैं।

PAK vs ENG Probable Playing XI

पाकिस्तान - बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हैदर अली, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी

इंग्लैंड - एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट/ जोस बटलर, डेविड मलान, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, डेविड विली, ल्यूक वुड, आदिल राशिद, रिचर्ड ग्लीसन

PAK vs ENG Fantasy XI

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज- बाबर आजम, एलेक्स हेल्स, डेविड मालन/जोस बटलर, हैरी ब्रूक, इफ्तिकार अहमद
ऑलराउंडर-  मोइन अली, मोहम्मद नवाज
गेंदबाज- ल्यूक वुड, हारिस रऊफ, आदिल रशीद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार