पाकिस्तान की टीम ने टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला जीतकर अच्छी वापसी की है। इस सीरीज का पांचवां मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। 

Advertisement

PAK vs ENG : मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – बुधवार, सितंबर 28, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे
वेन्यू – लाहौर क्रिकेट स्टेडियम

PAK vs ENG: Match Preview

पाकिस्तान ने चौथे और बेहद रोमांचक मुकाबले को 3 रनों से जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी कर दी है। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 67 गेंदों पर 88 रन बनाए। कप्तान बाबर ने 36 रनों की पारी खेली। लेकिन एक बार फिर टीम का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ जिसके कारण अच्छी शुरुआत के बाद भी पाकिस्तान सिर्फ 166 रन ही बना सका।

पाकिस्तान की गेंदबाज़ी की बात करें तो एक बार फिर उन्होंने प्रभावित किया। हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने टीम के लिए तीन-तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद हसनैन थोड़े महंगे साबित हुए। हसनैन ने 4 ओवर में 40 रन खर्चे, लेकिन उनके खाते में भी दो विकेट आए। मोहम्मद वसीम को एक विकेट मिला।

Advertisement

इस मैच में इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। टीम के शुरुआती तीन विकेट महज़ 14 रनों तक गिर गए थे, लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर ने टीम को संभाला। बेन डकेट(33), हैरी ब्रूक(34), और मोईन अली(29) ने अच्छी पारी खेली। वहीं लियाम डॉसन ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 

इंग्लिश गेंदबाज़ों को रिज़वान को आउट करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। रिज़वान का विकेट इंग्लैंड को 19.2 ओवर में हासिल हुआ। विकेटकीपर बैटर को रीस टॉप्ली ने आउट किया। रीस टॉप्ली ने मैच में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं लियाम डॉसन और डेविड विली को एक-एक विकेट मिला।

PAK vs ENG : Match Prediction

Advertisement

पिछला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। इस सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उनके घर पर काफी अच्छी टक्कर दी है। पांचवें मुकाबले में इंग्लिश टीम फेवरेट रहेगी।

PAK vs ENG Head-to-Head:

कुल - 22
पाकिस्तान - 07
इंग्लैंड - 14
बेनतीजा - 01

Advertisement

PAK vs ENG Team News

इंग्लैंड – इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर चोटिल हैं और वह वर्ल्ड कप से पहले रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वह सीरीज में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

PAK vs ENG Probable Playing XI

Advertisement

पाकिस्तान- मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, उस्मान कादिर, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद वसीम जूनियर

इंग्लैंड- फिल साल्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, विल जैक्स, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, मोईन अली (कप्तान), डेविड विली, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली

PAK vs ENG Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज - बाबर आजम, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, एलेक्स हेल्स
ऑलराउंडर - लियाम डॉसन, मोईन अली
गेंदबाज - आदिल राशिद, उस्मान कादिर, हारिस रऊफ, रीस टॉप्ली

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार