पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मैचों की टी-20 सीरीज का डिसाइडर मैच रविवार को खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs ENG: Match Preview

Advertisement

पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान टीम का हिस्सा नहीं थे। इस मैच में बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कप्तान ने 59 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। इफ्तिखार ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर निराश किया। 

छठे मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की खूब पिटाई हुई। मोहम्मद नवाज, शहनवाज धानी, मोहम्मद वसीम, आमेर जमाल सभी गेंदबाज़ों ने 10 से भी ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। शादाब खान अकेले ऐसे गेंदबाज़ थे जिन्हें सफलता मिली। शादाब ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते नज़र आ रहे हैं। फिलिप साल्ट ने पाकिस्तान की तेजी गेंदबाज़ी को मामूली साबित करते हुए 41 गेंदों पर 88 रन ठोके। एलेक्स हेल्स ने 12 गेंदों पर 27, डेविड मलान ने 18 गेंदों पर 26, और बेन डकेट ने 16 गेंदों पर 26 रन ठोके। इंग्लिश टीम ने 170 रनों का लक्ष्य महज़ 14.3 ओवर में प्राप्त कर लिया था।

इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में पाकिस्तान को शुरुआती दो झटके बेहद ही जल्द लग गए थे। टीम अपने 2 विकेट 15 रनों तक ही गंवा चुकी थी। इस मैच में डेविड विली और सैम करन ने दो-दो विकेट चटकाए थे। रीस टॉप्ले और रिचर्ड ग्लीसन को एक-एक विकेट मिला था।

Advertisement

PAK vs ENG: Match Details

दिन - रविवार, अक्टूबर 02, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

PAK vs ENG: Where to watch?

Advertisement

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। इसे फैंस सोनी लिव(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs ENG: Match Prediction

इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर काफी बेहतरीन टक्कर दी है। मोमेंटम इंग्लिश टीम के साथ है ऐसे में वह फेवरेट रहेंगे।

Advertisement

PAK vs ENG Head-to-Head

कुल – 24
पाकिस्तान – 08
इंग्लैंड – 15
बेनतीजा – 01

PAK vs ENG Team News

Advertisement

पाकिस्तान - सीरीज डिसाइडर मैच में मोहम्मद रिज़वान की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

इंग्लैंड - कप्तान जोस बटलर सीरीज के आखिरी मैच में प्लेइंग इलेवन में नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

PAK vs ENG Probable Playing XI

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आमेर जमाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

इंग्लैंड- फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन/जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, मोईन अली (कप्तान), सैम करन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

Advertisement

PAK vs ENG Fantasy XI

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, फिलिप साल्ट/ जोस बटलर
बल्लेबाज- बाबर आजम, हैरी ब्रूक, शान मसूद
ऑलराउंडर - मोईन अली, मोहम्मद नवाज़
गेंदबाज- हारिस रऊफ, मार्क वुड, डेविड विली, उस्मान कादिर

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार