PAK vs ENGst Test: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 657 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के चार बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट में ही टी-20 वाली पारी खेल डाली। स्टोक्स ने 227 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 41 रन बना दिए। दूसरे दिन जब नसीम शाह पहला ओवर करने आए तो बेन स्टोक्स ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इरादे जाहिर कर दिए।

Advertisement

दूसरे दिन के पहले सेशन के पहले ओवर में बेन स्टोक्स ने नसीम शाह को छक्का मारा लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर नसीम शाह ने स्टोक्स को पवेलियन भी भेज दिया। स्टोक्स ने नसीम शाह की गेंद पर हटकर खेलने की कोशिश की लेकिन वो स्लोअर बॉल पर गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

स्टोक्स को बोल्ड करने के बाद नसीम शाह का सेलिब्रेशन देखने लायक था। नसीम शाह शेर की तरह दहाड़ते हुए दिखे और स्टोक्स को एक फायरी सेंड ऑफ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड के 657 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम ने भी शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

दोनों ही ओपनर्स ने अपने अर्द्धशतक पूरे किए और पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या यहां से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ भी इस अच्छी शुरुआत का फायदा उठा पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार