Pakistan vs New Zealand, Dream 11 Team 

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में शुक्रवार (14 अप्रैल) को खेला जाएगा। मेहमान टीम न्यूजीलैंड के कई बड़े खिलाड़ी इस समय भारत में खेली जा रही कैश रिच लीग आईपीएल में शामिल हैं जिस वजह से न्यूजीलैंड की एक यंग टीम पाकिस्तान के दौरे पर आई है।

इस मैच में आप पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान पर दांव खेल सकते हैं। रिज़वान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 80 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 48.79 की औसत से कुल 2635 रन बनाएं हैं। रिज़वान फटाफट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए एक शतक और 23 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर बाबर आजम, डेरिल मिचेल या शाहीन अफरीदी को चुना जा सकता है।

PAK vs NZ: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
समय - 09:30 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

PAK vs NZ:  Pitch Report

गद्दाफी स्टेडियम में अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 13 और दूसरी इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

PAK vs NZ Head-to-Head

कुल - 29
पाकिस्तान - 18
न्यूजीलैंड - 11

Pakistan vs New Zealand Dream 11 Team

विकेटकीपर - मोहम्मद रिज़वान(कप्तान) , टॉम लैथम
बल्लेबाज़ - बाबर आजम, डेरिल मिचेल (उपकप्तान), फखर जमान, मार्क चैपमैन
ऑलराउंडर - शान मसूद, जेम्स नीशम, इमाद वसीम
गेंदबाज़ - शाहीन अफरीदी, एडम मिल्ने

Pakistan Probable Playing XI 

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी

New Zealand Probable Playing XI 

चाड बोवेस, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, हेनरी शिपले

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार