Pakistan vs New Zealand 2nd ODI, Dream 11 Team

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (29 अप्रैल) को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में खेला जाएगा। मेजबान टीम पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट के अंतर से जीतकर अपने नाम किया था जिसके बाद उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

इस मैच में आप न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल पर दांव खेल सकते हैं। मिचेल ने सीरीज के पहले मैच में अपनी टीम के लिए 115 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 रन बनाए थे। वह गेंदबाज़ी करके भी आपको पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप फखर जमान या बाबर आजम को चुन सकते हैं।

PAK vs NZ 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 29 अप्रैल 2023
समय - 04:30 PM IST
वेन्यू - पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

PAK vs NZ 2nd ODI: Pitch Report

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां बॉल और बैट के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 236 रन रहता है। मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेगी।

वनडे सीरीज का पहला भी मैच पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच में डेरिल मिचेल (113) और फखर जमान (117) ने शतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

PAK vs NZ Head-to-Head

Advertisement

कुल - 111
पाकिस्तान - 57
न्यूजीलैंड - 50
बेनतीजा - 03
टाई - 01

Pakistan vs New Zealand 2nd ODI Dream 11 Team

विकेटकीपर - मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज़ - बाबर आजम (उपकप्तान), डेरिल मिचेल (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, विल यंग
ऑलराउंडर -  शादाब खान
गेंदबाज़ - एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

Advertisement

Pakistan 2nd ODI Probable Playing XI 

फखर ज़मान, इमाम उल हक, बाबर आज़म (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी

New Zealand 2nd ODI Probable Playing XI 

Advertisement

चाड बोवे, विल यंग, ​​टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, रचिन रविंद्र, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार