pakistan vs new zealand: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची टेस्ट मैच में सरफराज अहमद ने सुर्खियां बटोरीं। 3 साल से ज्यादा टाइम बाद पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले सरफराज खान ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जड़ा। सरफराज अहमद हमेशा से ही अपने फनी और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। ऐसा ही कुछ कराची टेस्ट मैच के दौरान भी देखने को मिला।

Advertisement

स्टंप्स माइक से सरफराज को सुनना हमेशा ही मजेदार होता है। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने शायद डेड-बॉल सिग्नल पर ध्यान नहीं दिया और सरफराज को रन आउट करने की कोशिश की, जो रन लेने की कोशिश तक नहीं कर रहे थे।

Advertisement

टॉम ब्लंडेल की इस हरकत पर सरफराज ब्लंडेल से फनी अंदाज में कहते हैं, 'तुम क्या कर रहे हो? यह डेड बॉल है। तुम अच्छे लोगों में से एक हो।'बता दें कि सरफराज अहमद ने आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में खेला था। कराची टेस्ट मैच की पहली पारी में सरफराज अहमद नंबर 6 पर बैटिंग करने के लिए आए और बाबर आजम के साथ मिलकर टीम को मुश्किलों से निकालने का काम किया।

सरफराज अहमद ने अब तक पाकिस्तान के लिए 50 टेस्ट मैचों में 37.07 की औसत से 2743 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले हैं। वहीं अगर कराची टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी मे 612 रन बनाकर पारी घोषित की है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार