Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले अंपायर अलीम डार ने सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, हुआ यूं कि मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक थ्रो फेंका जिससे अंपायर अलीम डार को चोट लग गई। अलीम डार गेंद को जज नहीं कर पाए जो सीधा जाकर उनके टखने पर लग गई। ये घटना पारी के 36वें ओवर में घटी। गेंद लगने के बाद अलीम डार का रिएक्शन देखते बनता था।

Advertisement

बैटर ग्लेन फिलिप्स ने हारिस रऊफ की गेंद को डीप स्क्वेयर लेग दिशा में खेला और रन चुराने के लिए दौड़ पड़े। मोहम्मद वसीम जूनियर गेंद को कलेक्ट किया और बैटर को रनआउट करने के लिए आनन-फानन में थ्रो फेंका। यहां पर गेंद स्टम्प से टकराने की बजाए अंपायर के पैर पर जोरों से लग गई।

Advertisement

अलीम डार को जैसे ही गेंद लगी वैसे ही दर्द की वजह से वो करहाने लगे और अपने हाथ में मौजूद हारिस रऊफ के स्वेटर को ज़मीन पर फेंक दिया। अलीम डार ने ये सब मजाकिया लहजे में किया था। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस घटना का लुफ्त उठाते हुए देखा गया था।

पाकिस्तानी गेंदबाज़ नसीम शाह ने अलीम डार के पास जाकर बच्चे की तरह उनका पैर भी सहलाया। बता दें न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 79 रनों से जीत लिया। इससे पर कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। डेवोन कॉनवे ने शतक (101) बनाया वहीं विलियमसन 85 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की टीम 261 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नवाज ने 4 विकेट लिए। वहीं पाकिस्तान की टीम 182 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार