Pakistan vs Sri Lanka 1st T20 Match Prediction: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 09 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 06:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में हुआ था जहां पाकिस्तान ने 212 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 5 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर साहिबजादा फरहान थे, जिन्होंने 60 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।

PAK vs SL 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026
समय - 06:00 PM IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Report

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच सपाट है, जो बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पुरानी गेंद से स्पिन गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। ओस की अहम भूमिका को देखते हुए टॉस काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

यहां अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 10 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है।

PAK vs SL T20 Head To Head Record

कुल - 30
पाकिस्तान - 18
श्रीलंका - 12

PAK vs SL 1st T20 : Where to Watch?

पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

PAK vs SL 1st T20: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान, हसन नवाज़ और सैम अयूब स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, दासुन शनाका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20 Probable Playing XI

Pakistan T20 Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), फखर ज़मान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज़ सदाकत, सैम अयूब, हसन नवाज़, शादाब खान, अहमद दानियाल, अराफत मिन्हास, नसीम शाह, अबरार अहदम।

Sri Lanka T20 Probable Playing XI: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल मिशारा, लाहिरु उदारा, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, सहान अराचिगे, सिनेथ जयवर्धने/महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालागे, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा।

Pakistan vs Sri Lanka Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs SL 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Sri Lanka Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार