एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका की युवा टीम ने जिस तरह से टूर्नामेंट में वापसी करते हुए छठी बार ट्रॉफी जीती है उसने पूरी दुनिया को ये संदेश दिया है कि श्रीलंकाई क्रिकेट एक बार फिर से पटरी पर लौटने के लिए तैयार है। अगर श्रीलंका की एशिया कप की जीत की बात करें तो पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 171 रन का टारगेट था लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 147 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

पाकिस्तान की एक और टूर्नामेंट में हार के बाद फैंस काफी निराश दिखे और वो अपना गुस्सा और नाराज़गी कप्तान बाबर आजम पर भी निकालते हुए दिखे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आंटी पाकिस्तान की हार से काफी निराश दिखी और अपनी टीम को खरी-खोटी सुनाती हुई कैमरे में कैद हो गई। 

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी आंटी अपनी टीम की कमज़ोरियों को उजागर कर रही थी और बाकी फैंस के साथ घर के लिए जा रही थी। तभी एक पत्रकार ने उनके ज़ख्मों पर नमक छिड़कते हुए सवाल पूछ लिया कि क्या लगता है फील्डिंग नहीं हुई या बैटिंग थोड़ा गैरजिम्मेदाराना हुई? रिपोर्टर के इस सवाल पर आंटी ने कहा, "ना बैटिंग, ना फील्डिंग, आज तो ऐसा लगता है कि रात को सोए ही नहीं थे ये लोग। सत्यानाश करके रख दिया। रात को इन्होंने पिज्जा नहीं, पता नहीं क्या-क्या खाया-पीया होगा।" 

अपनी नाराजगी आगे बयां करते हुए पाकिस्तानी आंटी ने कहा, "आज कायदे आज़म की बरसी थी, मुझे तो पहले ही टेंशन हो रही थी, इन्होंने तो फातिया ही करा दिया। पाकिस्तानी टीम का भी फातिया, कायदेआज़म का भी फातिया। चलो भाई।" 

ये तो सिर्फ एक फैन था जो अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा था। इसके अलावा ऐसे कितने ही हज़ारों-लाखों पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी टीम पर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार