PAK vs SL Match Prediction, Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार, 18 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI साल 2025 में रावलपिंडी के मैदान पर ही खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 212 रनों का लक्ष्य हासिल करके श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले के हीरो मोहम्मद रिज़वान (92 गेंदों पर 61 रन), फखर ज़मान (45 गेंदों पर 55 रन) और मोहम्मद वसीम (10 ओवर में 47 रन देककर 3 विकेट) थे। 

PAK vs SL: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 18 अक्टूबर 2026
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

Rawalpindi Cricket Stadium, Pitch Report

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी रही है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकता है। पिच सूखने के बाद स्पिनरों को अच्छी टर्न और ग्रिप मिलेगी। दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना एक अच्छा विकल्प होगा।

इस मैदान पर अब तक 31 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 18 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 242 रन रहा है।

PAK vs SL ODI Head To Head Record

कुल - 160
पाकिस्तान - 96
श्रीलंका - 59
बेनतीजा - 04
टाई - 01

PAK vs SL ODI: Where to Watch?

Pakistan ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs SL: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, सलमान अली  आगा और हसन नवाज़ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, दासुन शनाका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Pakistan vs Sri Lanka Probable Playing XI

Pakistan ODI Probable Playing XI: सैम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), हसन नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।

Sri Lanka ODI Probable Playing XI: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानगे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Pakistan vs Sri Lanka Today's Match Prediction

Pakistan ODI Tri-Series के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs SL Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Sri Lanka Match Preview, Pakistan ODI Tri-Series 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार