एशिया कप में सुपर-4 स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट के फाइनल की अपनी टिकट पक्की कर ली है।

Advertisement

PAK vs SL: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, सितंबर 09, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM बजे
वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

PAK vs SL Match Preview

पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में अब तक अपने दोनों ही मैच जीते हैं। हालांकि कप्तान बाबर का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद रिज़वान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह और आसिफ अली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मोहम्मद नवाज पाकिस्तान के सबसे कामयाब गेंदबाज़ हैं। एशिया कप में अब तक वह 4 मुकाबलों में 8 विकेट चटका चुके हैं। टीम के उपकप्तान शादाब खान ने भी 7 विकेट झटके हैं। हाल ही में हारिस रऊफ ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी की थी।

Advertisement

श्रीलंका की टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेला है। अफगानिस्तान के खिलाफ 170+ रनों के टारगेट का पीछा करते हुए किसी भी बल्लेबाज़ ने निजी रूप से 40 का स्कोर तक नहीं बनाया, लेकिन इसके बावजूद लंका ने मैच जीता। भारत के खिलाफ भी श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। कुसल मेंडिस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 155 रन बनाए हैं।

श्रीलंका के गेंदबाज़ों की बात करे तो दिलशान मदुशंका सबसे कामियाब गेंदबाज़ रहे है। मदुशंका ने 6 विकेट चटकाए हैं और वह टूर्नामेंट के टॉप 10 गेंदबाज़ों की लिस्ट में आठवें पायदान पर मौजूद हैं।

PAK vs SL : Match Prediction

Advertisement

दोनों ही टीम अच्छी फॉर्म में हैं ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी संभावनाएं हैं। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान की टीम अपने टीम कॉम्बिनेशन की वजह से फेवरेट रहेगी।

PAK vs SL Head-to-Head

कुल – 21
पाकिस्तान – 13
श्रीलंका – 08

Advertisement

PAK vs SL Team News

दोनों ही टीमें अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ एक बार फिर मैदान पर नज़र आ सकती हैं।

PAK vs SL Probable Playing XI

Advertisement

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह

श्रीलंका - पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

PAK vs SL Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज- पथुम निसंका, भानुका राजपक्षे, फखर जमान
ऑलराउंडर- मोहम्मद नवाज, शादाब खान, वनिन्दु हसरंगा
गेंदबाज- नसीम शाह, दिलशान मदुशंका, हारिस रऊफ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार