PAK vs ZIM Match Prediction, Pakistan T20I Tri-Series 4th Match: पाकिस्तान टी20 ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच रविवार, 23 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 06:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि जब मौजूदा ट्राई सीरीज में पिछली बार इन दोनों ही टीमों की आपस में टक्कर हुई थी तब पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से मुकाबला जीता था। बताते चले कि मेजबान टीम ट्राई सीरीज की पॉइंट्स टेबल पर 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे ने इतने ही मैचों में एक जीत और एक हार का सामना करके दूसरा पायदान हासिल किया हुआ है। 

Advertisement

PAK vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 23 नवंबर 2025
समय - 06:30 IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

Rawalpindi Cricket Stadium, Rawalpindi Pitch Report

पाकिस्तान टी20I ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 8 रन चेज़ और 2 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 139 रन रहा है।

Advertisement

PAK vs ZIM T20 Head To Head Record

कुल - 22
पाकिस्तान - 19
जिम्बाब्वे - 03

PAK vs ZIM T20 : Where to Watch?

Advertisement

पाकिस्तान टी20 ट्राई नेशन सीरीज के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस Sports TV के यूट्यूब चैनल पर इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs ZIM T20: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म और सैम अयूब स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो सिकंदर रज़ा, ब्रैड इवांस और ब्रायन बेनेट अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं। 

Advertisement

Pakistan vs Zimbabwe T20I Probable Playing XI

Pakistan Probable Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

Zimbabwe Probable Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, तडिवनाशे मरुमनि, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा।

Advertisement

Pakistan vs Zimbabwe Today's Match Prediction

पाकिस्तान टी20 ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी। 

PAK vs ZIM Match Prediction, PAK vs ZIM Pitch Report, Today's Match PAK vs ZIM, PAK vs ZIM Prediction, PAK vs ZIM Predicted XIs, Pakistan T20I Tri-Series, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pakistan vs Zimbabwe

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार