PAK-W vs BAN-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला शनिवार, 20 जून को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में चटोग्राम के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने 132 रन डिफेंड करके बांग्लादेश पर 31 रनों से जीत हासिल की। इस मुकाबले में मुनीबा अली ने 49 गेंदों पर 61 रन ठोके थे, वहीं सादिया इकबाल और आलिया रियाज ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
PAK-W vs BAN-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 20 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - द रोज बाउल स्टेडियम, साउथेम्प्टन
The Rose Bowl, Southampton Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 22 में से 14 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 165 रन रहा है।
PAK-W vs BAN-W T20 Head To Head Record
कुल - 20
पाकिस्तान महिला - 16
बांग्लादेश महिला - 04
PAK-W vs BAN-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
PAK-W vs BAN-W T20: Player to Watch Out For
पाकिस्तान टीम से फतीमा सना और तुबा हसन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो निगर सुल्ताना और मारूफा अख्तर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
Pakistan Women vs Bangladesh Women Probable Playing XI
Pakistan Women T20 Probable Playing XI: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गल फिरोजा, आयशा जफर, नतालिया परवेज़, रमीन शमीम, इरम जावेद, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन।
Bangladesh Women T20 Probable Playing XI: दिलारा अख्तर, जुआइरिया फेरदौस, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभाना मोस्तारी, शारमिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर।
Pakistan Women vs Bangladesh Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
PAK-W vs BAN-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK-W vs BAN-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan Women vs Bangladesh Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।