Australia vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। इसके साथ पाकिस्तान की कुल बढ़त 82 रन हो गई है। दिन के अंत पर मोहम्मद रिजवान 6 रन बनाकर नाबाद रहे।  

 
Advertisement

दूसरी पारी मे भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 1 रन पर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद सईम अयूब ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। अयूब ने 53 गेंदों में 33 रन और आजम ने 52 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 67-4 था, लेकिन जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में ये 8 विकेट पर 67 रन हो गया। 9 रन के अंदर पाकिस्तान के 5 विकेट गिरे

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद आमेर जमाल के कहर के आगे ऑस्ट्रेलिया टीम 299 रन पर ऑलआउट हो गई। जिससे पाकिस्तान को 14 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, वहीं मिचेल मार्श ने 54 रन और उस्मान ख्वाजा ने 47 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में आमेर जमाल ने 6 विकेट, आगा सलमान ने 2 विकेट, साजिद खान और मीर हमजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। जिसमें मोहम्मद रिजवान ने 88 रन, आमेर जमाल ने 82 विकेट और आगा सलमान ने 53 रन की शानदार पारी खेली।  

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

Advertisement

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार