न्यूजीलैंड ने बुधवार (19 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है और कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ फैंस भी पाकिस्तानी टीम के पीछे पड़ गए हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, फैंस कराची के नेशनल स्टेडियम में मिली सुविधाओं से भी नाखुश नजर आए। पाकिस्तानी अभिनेता और निर्माता अदनान सिद्दीकी बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के शुरुआती मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे लेकिन उनका इस मैच को देखने का अनुभव बेहद खराब रहा। स्टेडियम में दर्शकों की कम संख्या के लिए पहले से ही आलोचना हो रही थी लेकिन सिद्दीकी ने स्टेडियम को लेकर अपनी निराशा एक वीडियो के जरिए व्यक्त की।

Advertisement

अपने वीडियो में, सिद्दीकी ने दिखाया कि कैसे तथाकथित 'वीआईपी' क्षेत्र में रेलिंग लगी हुई थी, जिससे मैदान का दृश्य अवरुद्ध हो रहा था। उन्होंने व्यंग्यात्मक रूप से टिप्पणी की कि उनकी सीट से पिच की दूरी के कारण ऐसा लग रहा था कि वो दुबई से मैच देख रहे हैं। उन्होंने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "मैं आया हूं स्टेडियम पे। अब मुझे ये बताओ, इतना महंगा टिकट लें और आंख के सामने ये हो और आगे वो साया, तो क्या नजर आएगा, घंटा और दूसरी जबरदस्त बात बताऊं आपको, ऐसा लग रहा है कि मैं दुबई में बैठ के ये मैच देख रहा हूं।"

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड से हार के बाद मोहम्मद रिजवान की टीम ग्रुप ए में -1.200 के नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे चली गई। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे ग्रुप स्टेज में अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। अगर वो अपने अगले दो मैचों में से एक भी हार जाते हैं, तो पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने पक्ष में बहुत सारे समीकरण लाने की आवश्यकता होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार