पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। PCB ने  निदा डार (Nida Dar) की जगह फातिमा सना (Fatima Sana) को टीम का नया कप्तान बनाया है। निदा को कप्तानी से हटाने का फैसला क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनके खराब प्रदर्शन के कारण लिया गया है। 37 साल की निदा की कप्तानी में पाकिस्तान ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जिसमें से नौ जीतने में सफल रहे और 15 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज से पता चला है कि फातिमा को वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान बनाया गया है। आपको बता दे कि 22 वर्षीय फातिमा को टी20 इंटरनेशनल में टीम की कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने वनडे में केवल दो बार पाकिस्तान की कप्तानी की है, जिसमें उन्हें एक जीत और एक में हार झेलनी पड़ी है। 

Advertisement

चयनकर्ताओं ने एक बदलाव को छोड़कर उन्हीं खिलाड़ियों को समर्थन दिया है जो श्रीलंका में एसीसी वूमेंस एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। बल्लेबाज सदफ शमास ने विकेटकीपर नजीहा अल्वी की जगह वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाई है। अल्वी को ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल किया गया है।

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक UAE में खेला जाएगा। पहले ये टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था लेकिन हिंसा के चलते अब ये UAE में होगा। हालांकि मेजबानी के अधिकार बांग्लादेश के पास ही रहेंगे। 

आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस के आधार पर), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन। 

ट्रैवलिंग रिजर्व: नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर)

Advertisement

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: रमीन शमीम और उम्म-ए-हानी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार