पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार (18 जुलाई) को श्रीलंका दौरे के लिए अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है। टीम दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी, जबकि टी20 सीरीज में उनकी गैरमौजूदगी में मुनीबा अली टीम की कमान संभालेंगी। 

Advertisement

दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 23 जुलाई, दुसरा 25 जुलाई और अंतिम मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद बाद 31 जुलाई, 2 अगस्त और 4 अगस्त को टी20 सीरीज की मुकाबले खेले जाएंगे।

इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों का चयन किया है। स्टार ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे टीम की कप्तान होंगी। हालांकि वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी, क्योंकि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह इंग्लैंड जाकर द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

फातिमा सना इस टूर्नामेंट में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर बनेंगी। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

हाल ही में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम की तुलना में कुल 8 बदलाव किए हैं। टीम में ईमान नसीर, हुमना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, शवाल जुल्फिकार, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर को शामिल किया गया है। इनमें ईमान नसीर, माहम अनीस और मोमिना रियासत अब तक टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाई हैं और इस दौरे पर उन्हें पहली बार पाकिस्तान के लिए टी20 मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।

वहीं वनडे टीम में महम अनीस और साइरा जबीन को भी पहली बार शामिल किया गया है। यह तीनों वनडे मुकाबले आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होंगे, इसलिए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है।

पाकिस्तान महिला वनडे टीम:
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सदफ शमास, साइरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान महिला टी20 टीम:
मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, हुमना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा संधू, साइरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार