पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 27 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे टूर के लिए पाकिस्तानी की वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि टीम में बाबर आज़म, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है जिन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में आराम दिया गया था।
पाकिस्तान के ये तीनों ही स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 टीम में चुने गए हैं, लेकिन उनका चयन जिम्बाब्वे टूर के लिए नहीं किया गया है। PCB बाबर, नसीम और शाहीन को आराम देना चाहती है जिस वज़ह से उन्होंने ये फैसला किया है। ये भी जान लीजिए कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें भी मैनेजमेंट ने आराम देने का फैसला किया है। हालांकि वो ऑस्ट्रेलिया टूर और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 नवंबर से पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जिसका आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसके तीन मुकाबले मुकाबले 14 नवंबर से 18 नवंबर तक होंगे।
बात करें अगर पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे की तो वनडे सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी और 28 नवंबर को आखिरी मैच खेला जाएगा। वहीं 1 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसका आखिरी मैच 5 दिसंबर को खेला जाएगा। जिम्बाब्वे में पाकिस्तान सभी मैच बुलावायो में ही खेलेगी। जिम्बाब्वे में भी पाकिस्तान तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए पाकिस्तान का वनडे और टी20 स्क्वाड
पाकिस्तान की वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान की टी20 टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान
जिम्बाब्वे टूर के लिए पाकिस्तान का वनडे और टी20 स्क्वाड
पाकिस्तानी की वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर
Also Read: Funding To Save Test Cricket
पाकिस्तान की टी20 टीम: अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान