New Zealand vs Pakistan Super 8 Match: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास शनिवार (21 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के पहले मुकाबले में खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।
टी-20 में 12000 रन
आजम ने टी-20 में 346 मैच की 334 पारियों में 41.97 की औसत और 128.37 की स्ट्राईक रेट से 11880 रन बनाए हैं। 20 रन बनाते ही वह 12000 टी-20 रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के लिए इस आंकड़े तक सिर्फ शोएब मलिक पहुंचे हैं।
सबसे तेज 12000 टी-20 रन
बाबर के पास सबसे तेज 12000 टी-20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल ने नाम हैं, जिन्होंने इसके लिए 343 पारियां खेली थी।
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन
क्रिस गेल– 343 पारियां
विराट कोहली – 360 पारियां
डेविड वॉर्नर – 368 पारियां
जोस बटलर – 405 पारियां
फाफ डु प्लेसिस – 406 पारियां
टी-20 वर्ल्ड कप में पाक के लिए सबसे ज्यादा रन
बाबर ने टी-20 वर्ल्ड कप 20 पारियों में 615 रन बनाए हैं। अगर वह 32 रन बना लेते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शोएब मलिक को पछाड़कर पहले नंबर पर आ जांएंगे। मलिक ने नाम 31 पारियों में 646 रन दर्ज हैं।
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक तीन पारियों में 66 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 46 रन रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में बाबर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 41.90 की औसत से 880 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ आठ अर्धशतक शामिल हैं।