टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड बनाम इटली मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जो कोई भी क्रिकेट फैन नहीं देखना पसंद करेगा। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड बनाम इटली मुकाबले के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सोमवार, 16 फरवरी को हुई जब इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन का शॉट सीधा महिला दर्शक के चेहरे पर जा लगा और वो घायल हो गई। गेंद महिला के लगने के बाद उसकी नाक से खून भी बहने लगा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गेंद से बुरी तरह चोट लगने के बाद महिला को बाउंड्री लाइन के अंदर फर्स्ट एड दिया जा रहा है।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि महिला की आंख पर चोट लगी है और वीडियो में ये भी दिख रहा है कि महिला व्हीलचेयर पर बैठी हुई है और उसकी आंख पर बैंड एड लगा हुआ है। इसके अलावा महिला को आगे के इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि महिला को आगे के इलाज के लिए कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल ले जाया गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड और इटली के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन का टारगेट दिया था। जेमी ओवरटन ने मैच में 18 रन देकर 3 विकेट लिए और टीम को टारगेट डिफेंड करने में मदद की। इंग्लैंड ये मैच 24 रन से जीतकर सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई करने में कामयाब रहा लेकिन सुपर-8 में उनके पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।