टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड बनाम इटली मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जो कोई भी क्रिकेट फैन नहीं देखना पसंद करेगा। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड बनाम इटली मुकाबले के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सोमवार, 16 फरवरी को हुई जब इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन का शॉट सीधा महिला दर्शक के चेहरे पर जा लगा और वो घायल हो गई। गेंद महिला के लगने के बाद उसकी नाक से खून भी बहने लगा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गेंद से बुरी तरह चोट लगने के बाद महिला को बाउंड्री लाइन के अंदर फर्स्ट एड दिया जा रहा है।

Advertisement

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि महिला की आंख पर चोट लगी है और वीडियो में ये भी दिख रहा है कि महिला व्हीलचेयर पर बैठी हुई है और उसकी आंख पर बैंड एड लगा हुआ है। इसके अलावा महिला को आगे के इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि महिला को आगे के इलाज के लिए कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल ले जाया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड और इटली के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन का टारगेट दिया था। जेमी ओवरटन ने मैच में 18 रन देकर 3 विकेट लिए और टीम को टारगेट डिफेंड करने में मदद की। इंग्लैंड ये मैच 24 रन से जीतकर सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई करने में कामयाब रहा लेकिन सुपर-8 में उनके पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार