5 जुलाई,(CRICKETNMORE)। फखर जमान के शानदार अर्धशतक और शाहिन अफरीदी की गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने टी-20 ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 45 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुसकान पर 149 रन ही बना सकी। देखें स्कोरकार्ड
इसके साथ ही पाकिस्तान ने इससे पहले के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली अपनी हार का बदला ले लिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर एलेक्स केरी ने नाबाद 37 रन और कप्तान एरॉन फिंच ने 28 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।
पाकिस्तान के लिए युवा गेंदबाज शाहिन अफरीदी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, शादाब खान और उस्मान खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट सिर्फ 8 रन के स्कोर पर हारिस सोहेल के रूप में गंवाया। इसके बाद फखर ने हुसैन तलत के साथ मिलकर दूसरे विकेट लिए 72 रन जोड़े।
फखर ने 42 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 73 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अवाना आसिफ अली ने 18 गेंदों में नाबाद 37 रन और तलत ने 30 रन बनाए। जिसके चलते पाकिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 194 रन का स्कोर बनाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एंड्रयू टाई ने 3, झाई रिचर्ड्सन ने 2, वहीं ग्लैन मैक्सवैल और मार्क्स स्टोइनिस ने एक-एक विकेट हासिल किया।