25 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। बाबर आजम के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने अबु धाबी में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 66 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के 155 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवरों सिर्फ 89 रन पर ही ढेर हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। बाबर आजम ने 55 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन और मोहम्मद हफीज ने 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए बली स्टेनलेक और एंड्रयू टाई ने 3-3, वहीं एडम जाम्पा और डी'आर्सी शॉर्ट ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उसने 6 विकेट सिर्फ 22 रन पर गंवा दिए। इसके बाद नाथन कल्टर नाइल 34 रन और एस्टन एगर 19 रन ने कुछ देर पारी संभाली। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 89 रनों पर ही सिमट गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम ने 3, फहीम अशरफ-शाहिन अफरीदी ने 2-2, वहीं हसन अली और शादाब खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार