PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान ने शनिवार, 26 अक्टूबर को रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन मेहमान टीम इंग्लैंड को 3.1 ओवर में 36 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर अपने नाम की है। पाकिस्तान ने लंबे समय बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीती है।

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 9 साल बाद टेस्ट सीरीज में हराया है। उन्होंने आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ जीती थी। वहीं घर पर उन्होंने 2021 के बाद यानी तीन साल बाद अब टेस्ट सीरीज जीती है।

Advertisement

नोमान और साजिद बने जीत के हीरो

रावलपिंडी टेस्ट मे भी पाकिस्तानी स्पिनर्स ही जीत के हीरो बने। इस मुकाबले में साजिद खान ने इंग्लैंड के कुल 10 विकेट चटकाए। वहीं नोमान अली ने 9 विकेट अपने नाम किये।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। इंग्लिश टीम तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तानी स्पिनर्स के सामने घुटने पर आ गई। इंग्लैंड की पहली इनिंग में साजिद खान ने 29.2 ओवर बॉलिंग करके 128 रन दिये थे और 6 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने 18 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। दूसरी तरफ नोमान ने भी अपनी बॉलिंग से खूब कहर बरपाया और इंग्लैंड की पहली इनिंग में 28 ओवर में 88 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं दूसरी इनिंग में तो उन्होंने तबाही मचाकर 18.2 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट चटका डाले।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दिया था सिर्फ 36 रनों का लक्ष्य

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के धमाकेदार प्रदर्शन के कारण मेहमान टीम इंग्लैंड सिर्फ 36 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने रख पाई थी जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के कप्तान शान मसूद ने 6 बॉल पर 4 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 23 रन बनाए और पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से मैच जीता।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 और दूसरी पारी में 112 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने अपनी पहली इनिंग में 344 रन ठोके थे। रावलपिंडी टेस्ट में सऊद शकील एकलौते ऐसे बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 223 बॉल पर 134 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार