17 सितंबर। एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्त्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम ने 23.4 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्कोरकार्ड
Advertisement
पाकिस्तान के तरफ से इमाम उल हक ने नाबाद 50 रन बनाए तो वहीं फखर जमान 24 और बाबर आजम 33 रन बनानें में सफल रहे। शोएब मलिक 9 रन बनाकर नाबाद रहे और विजयी चौका लगाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर रोक दिया।