बाबर आजम औऱ मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने रविवार (24 अक्टूबर) को दुबई में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी भारत को 10 विकेट से हरा दिया। 29 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, इससे पहले वनडे वर्ल्ड में सात बार और टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर हुई, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। 1992 वनडे वर्ल्ड कप में से शुरू हुए भारत के जीत के सिलसिले को पाकिस्तान ने आखिरकार खत्म कर दिया।  

Advertisement

पहली बार भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट से हारी है और पहली बार पाकिस्तान की टीम इस फॉर्मेट में 10 विकेट से कोई मुकाबला जीती है। 

Advertisement

भारत के 151 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए ही जीत हासिल कर ली। मोहम्मद रिजवान ने 55 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 79, वहीं बाबर आजम ने 52 गेंदों छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 152 रन जोड़े, जो भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत बहुत खराब रही और युवा गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने ओपनर रोहित शर्मा (0) और केएल राहुल को 6 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 31 रन के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार यादव (11) भी आउट हो गए।

इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और पहले पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन और पांचवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 41 रन जोड़े। कोहली ने 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन, वहीं ऋषभ पंत ने 30 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा हसन अली के खाते में दो, वहीं शादाब खान और हरीस राउफ के खाते में एक-एक विकेट आया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार