New Zealand vs Pakistan 3rd T20I Match Highlights: हसन नवाज (Hasan Nawaz) के तूफानी शतक के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार (21 मार्च) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की पहली जीत है और फिलहाल मेजबान टीम 2-1 से आगे है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर बाकी रहते हुए 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। पाक टीम की शुरूआत तूफानी रही और ओपनिंग जोड़ी ने 5.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े।

इस सीरीज में डेब्यू करने वाले हसन नवाज ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 45 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नवाज ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने कप्तान सलमान आगा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 133 रन की अटूट साझेदारी की।  सलमान ने 31 गेंदों में नाबाद 51 रन ( 6 चौके और 2 छ्क्के) औऱ मोहम्मद हारिस ने 20 गेंदों में 41 रन (4 चौके और 3 छक्के) बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र विकेट जैकब डफी ने लिया। 

इससे पहले टॉस गवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर में 204 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरूआच अच्छी नहीं रही और 43 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्क चैपमैन ने एक छोर संभाला और शानदार पारी खेली। चैपमैन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 44 गेंदों में 213.64 की स्ट्राईक रेट से 94 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में 31 रन जोड़े। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट और शादाब खान ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार