South Africa vs Pakistan 1st ODI Match Report: सईम अयूब (Saim Ayub) के शतक औऱ सलमान आगा (Salman Agha) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट गवाकर 239  रन बनाए। साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए रियान रिकेल्टन ( 36 रन) और टॉनी डी जॉर्जी (33 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद 4 विकेट सिर्फ 18 रन के अंदर गिर गए। 

Advertisement

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 73 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे क्लासेन ने 97 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। वहीं मार्करम ने 54 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। 

पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने 4 विकेट, अबरार अहमद ने 2 विकेट, शाहीन अफरी और सईम अयूब ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 3 गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट गवाकर जीत हासिल की। पाकिस्तान ने अपने पहले 4 विकेट 60 रन पर ही गवा दिए थे। जिसके बाद अयूब और सलमान के बीच पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। अयूब ने 119 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं सलमान 90 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 82 रन बनाकर नाबाद रहे। 

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रहाडा और ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट, मार्को यान्सेन और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

सलमान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार