South Africa vs Pakistan 3rd ODI Match Report: सईम अयूब (Saim Ayub)  सुफ़ियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने रविवार (22 दिसंबर) को जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार साउथ अफ्रीका को 36 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान पहली टीम बनी है, जिसने साउथ अफ्रीका को उसकी सरजमीं पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।  बता दें कि बारिश के चलते मुकाबला देर से शुरू हुआ था, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 47 ओवर प्रति पारी की गई। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 47 ओवर में 9 विकेट गवाकर 308 रन बनाए।  जिसमें युवा ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब ने सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए 94 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के जड़े।  इसके अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों में 53 र, बाबर आजम ने 71 गेंदों में 52 रन और सलमान आगा ने 33 गेंदों में 48 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने 3 विकेट, मार्को यान्सेन, ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट, कोर्बिन बॉश और क्वेना मफाका ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 42 ओवरों में 271 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 81 रन की तूफानी पारी खेली। कोर्बिन बॉश ने 44 गेंदों में नाबाद 40 रन, रासी वैन डर डुसेन ने 52 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। कुछ खिलाड़ी को अच्छी शुरूआत मिली, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। 

पाकिस्तान के लिए सुफियान मुकीम ने 4 विकेट चटके. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह ने 2-2 विकेट, मोहम्मद हसनैन और सईम अयूब ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सईम अयूब को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार