Pakistan vs South Africa: सलमान आगा (Salman Agha) औऱ कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के शानदार शतकों के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार (12 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई सीरीज के तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला 14 फरवरी को करांची में ही न्यूजीलैंड टीम से होगा। 

Advertisement

पाकिस्तान को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य मिला था और मेजबान टीम ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाकर जीत हासिल की। पाकिस्तान के वनडे इतिहास में हासिल किया गया यह सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

Advertisement

पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 91 रन के कुल स्कोर तक फखर जमान (41), बाबर आजम (23) औऱ सऊद शकील (15) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिजवान और आगा ने मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 260 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

आगा ने 103 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 134 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं रिजवान 128 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जड़े। 

साउथ अफ्रीका के लिए वियान मल्डर ने 2 विकेट, लुंगी एंगिडी औऱ कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। जिसमें हेनरिक क्लासेन ने 56 गेंदों में 87 रन, मैथ्यू बीक्रत्जे ने 84 गेंदों में 83 रन औऱ कप्तान टेम्बा बावुमा ने 96 गेंदों में 82 रन की पारी खेली। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, नसीम शाह औऱ खुशदिल शाह ने 1-1 विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार