जोहानसबर्ग, 27 जनवरी (CRICKETNMORE)| अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार को द वंडर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मैच कैपटाउन में 30 जनवरी को खेला जाएगा। 

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मैच में मेजबान टीम के लिए हाशिम अमला (59) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (57) ने सबसे अधिक रन बनाए। 

Advertisement

हाशिम और प्लेसिस के अर्धशतकों के बावजूद साउथ अफ्रीका की पारी 164 रनों पर समाप्त हो गई। टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। 

साउथ अफ्रीका को 164 रनों के स्कोर पर समेटने में पाकिस्तान के लिए उस्मान खान की गेंदबाजी ने सबसे अमब भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को एक-एक सफलता मिली। 

मेजबान टीम की ओर से मिले 165 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। उसने इमाम उल हक (71) के अर्धशतक के दम पर इस लक्ष्य को केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर आठ विकेट से जीत अपने नाम की। 

इस पारी में पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 44 और बाबर आजम ने 41 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर और एंडिले फेलुक्वायो ने एक-एक सफलता हासिल की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार