29 फरवरी, मीरपुर (CRICKETNMORE)। यूएई के खिलाफ पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल कर एशिकप टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करी। इस जीत में पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक और उमर अकमल ने टी- 20 क्रिकेट में इतिहास लिखते हुए रिकॉर्ड बना दिया। चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 114 रन की पार्टनरशिप करी जो टी- 20 क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए सर्वाधिक रन की पार्टनरशिप है। इससे पहले चौथे विकेट के लिए टी- 20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन के पार्टनरशिप का रिकॉर्ड इंग्लैंड के केविन पीटरसन और मॉर्गन के नाम था जिन्होंने 19 फरवरी 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए चौथे विकेट के लिए नाबाद 112 रन की पार्टनरशिप करी थी।


स्कोरकार्ड


इससे पहले एशिया कप के छठे मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए थे जिसमें यूएई के बल्लेबाज शैमैन अनवर ने 46 और अमजद जावेद ने 27 रन का योगदान दिया था। पाकिस्तान के तरफ से गेंदबाजी में एक बार फिर से मोहम्मद आमिर ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में केवल 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के तरफ से टी- 20 क्रिकेट में मोहम्मद आमिर का सबसे इकॉनॉमी गेंदबाजी समीकरण था। इसके अलावा मोहम्मद इरफान ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान पारी: इसके बाद 130 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 3 विकेट खोकर 18.4 ओवर में 131 रन बनाकर मैच जीत लिए। पाकिस्तान के तरफ से उमर अकमल ने 46 गेंद पर 50 रन बनाए तो वहीं शोएब मलिक ने 49 गेंद पर नॉट आउट 64 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। यूएई के तरफ से गेंदबाजी में अमजद जावेद ही एक मात्र सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच: शोएब मलिक

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार