बुलावायो, 22 जुलाई (CRICKETNMORE)| इमाम उल हक (110) और बाबर आजम (नाबाद 106) के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रविवार को खेले गए पांचवें वनडे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 131 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से जीत ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 364 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 233 रन पर रोक दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए रियान मरे ने 70 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाया। 

Advertisement

इसके अलावा पीटर मूर ने 54 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों के सहारे नाबाद 44, प्रिंस मस्वूरे ने 39 और कप्तान हेमिल्टन मस्काद्जा तथा तिनासे कामुन्हुक्मे ने 34-34 रन बनाए। 

पाकिस्तान की ओर से हसन अली और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट हासिल किए। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 364 रन का विशाल स्कोर बनाया।

इमाम ने 105 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि आजम ने 76 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। इमाम ने अपने वनडे करियर का चौथा और आजम ने आठवां शतक पूरा किया। 

Advertisement

पिछले मैच में दोहरा शतक बनाने वाले फखर जमान इस मैच में शतक नहीं बना पाए। उन्होंने 83 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 85 रन का योगदान दिया। शोएब मलिक और आसिफ अली ने 18-18 रन बनाए।

मेजबान जिम्बाब्वे की ओर से क्रिस एम्पोफु, टेंडई चेटारा, लियाम निकोलस रोच और वेलिंग्टन मस्काद्जा ने एक-एक विकेट हासिल किए। 

पाकिस्तान ने पहला मैच 201 रन से, दूसरा और तीसरा नौ-नौ विकेट से तथा चौथा 244 रन से जीता था।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार