बुलवायो, 13 जुलाई (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान ने 2018 में वनडे क्रिकेट में शुक्रवार को आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया। पाकिस्तान ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 201 रन से करारी मात देकर इस वर्ष का अपना पहला वनडे मैच जीता। 

Advertisement

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (128) के करियर की सर्वोच्च पारी के दम पर सात विकेट पर 308 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर लेग स्पिनर शादाब खान (32 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे को 35 ओवर में 107 रन पर ढेर कर दिया। यह इस मैदान पर जिम्बाब्वे का न्यूनतम स्कोर है। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे रियान मुरेय ने 48 गेंदों पर एक चौके की मदद से सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। इसके अलावा ट्रिसेई मसकंदा ने 20 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 21, चामु चिभाभा ने 20 और डोनाल्ड ट्रिपेनो ने 12 रन का योगदान दिया। मेजबान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

 

पाकिस्तान की ओर से शादाब के अलावा उसमान खान और फहीम अशरफ ने दो-दो तथा मोहम्मद आमिर और हसन अली ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, पाकिस्तान ने इमाम उल हक (128) के करियर की सर्वोच्च पारी की बदौलत सात विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया। इमाम ने 134 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए और अपने करियर का दूसरा शतक पूरा किया। 

Advertisement

उनके अलावा फखर जमान ने 70 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 60 और वनडे में पदार्पण कर रहे आसिफ अली ने 25 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत 46 रन का योगदान दिया। बाबर आजम ने 30 और शोएब मलिक ने 22 रन बनाए। 

जिम्बाब्वे की ओर से टेंडई चटारा और डोनाल्ड ट्रिपानो ने दो-दो जबकि बलेसिंग मुरबनी, लियाम निकोलस रोचे और वेलिंग्टन मसकाड्जा को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार