पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।  

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने वाली जिम्बाब्वे 45.1 ओवरों में 206 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। उसके लिए सीन विलियम्स ने 75 रनों की पारी खेली।  विलियम्स ने 70 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर ने 36, ब्रायन चारी ने 25 रनों का पारी खेली।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए गेंदबादी में इफ्तिखार अहमद ने सिर्फ 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद मुसा ने 2, फहीम अशरफ,हारिस रउफ औऱ इमाद वसीम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

207 रनों के आसान से लक्ष्य को पाकिस्तान ने 35.2 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इमाम उल हक (49) और आबिद अली (22) ने टीम को अच्ची शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने 74 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बना टीम की जीत सुनिश्चित की।

इन सभी के अलावा हैदर अली ने 29 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार