17 मार्च/एडिलेड (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान कूल्हे में चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रैस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी है औऱ कहा है कि अगर पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करती है तभी उनके रिप्लेस्मेंट के तौर पर किसी को शामिल किया जाएगा।
Advertisement
बयान में कहा गया है कि सोमवार को इरफान का एमआरआई स्कैन हुआ। पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ब्रेड रॉबिनसन ने कहा है कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उपलब्ध होगी। रॉबिनसन ने कहा कि इस चोट के कारण इरफान वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।