पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तीखी आलोचना करते हुए  कहा कि नेशनल क्रिकेट की व्यवस्था  खराब और अनुचित फैसलों के चलते आईसीयू में है। शादाब खान की पाकिस्तान टी-20 टीम में वापसी पर सवाल उठाते हुए अफरीदी ने यह बात कही। 

Advertisement

अफरीदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, " किस आधार पर उसकी (शादाब) की वापसी हुई है? घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन क्या रहा या  फिर ऐसा क्या हुआ  कि उन्हें दोबारा चुना गया।"

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान को 16 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए शादाब को टीम में शामिल किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “ हम हमेशा तैयारियों की बात करते हैं और जह तो टूर्नामेंट आता है तो हम फ्लॉप हो जाते है। फिर हम इलाज की बात करते हैं, लेकिन सच बात यह है कि गल फैसलों के चलते पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है।”

अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में स्थिरता की कमी पर भी निशाना साधा और कप्तानों, कोचों और प्रमुख खिलाड़ियों को बार-बार बदलने की प्रवृत्ति की आलोचना की। उनके अनुसार, टीम मैनेजमेंट में लगातार फेरबदल ने पाकिस्तान क्रिकेट को उथल-पुथल में डाल दिया है।

अफरीदी ने कहा, " बोर्ड के फैसलों और नीतियों में कोई निरंतरता और एकरूपता नहीं है। हम कप्तान और कोच बदले जा रहे हैं, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों की जवाबदेही क्या है। देखकर दुख होता है कि कोच अपनी नौकरी बचाने के लिए खिलाड़ियों को दोष देते हैं औऱ मैनेजमेंट अपनी सीट बचाने के लिए खिलाड़ियों और कोच को दोष देते हैं।”

Advertisement

हालांकि अफरीदी ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी की तारीफ करते हुए कहा, "  वह पाकिस्तान के लिए अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन अंत में वह सलाह पर निर्भर करते है और मैंने उन्हें कहा है कि वह एक समय पर तीन काम नहीं कर सकते। उन्हें एक ही काम पर ध्यान लगाना चाहिए क्योंकि पासीबी प्रमुख होना एक फुलटाइम नौकरी है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार