लाहौर, 25 अप्रैल | पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इस फैसले के साथ ही उनके 15 वर्ष के करियर पर भी विराम लग गया। 34 साल की सना ने पाकिस्तान के लिए 120 वनडे और 106 टी 20 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने क्रमश: 1630 और 802 रन बनाए हैं। उन्होंने साथ ही क्रमश: 151 और 89 विकेट भी चटकाए हैं।

Advertisement

सना ने 2009 से 2017 तक पाकिस्तान के लिए 137 मैचों की कप्तानी की है। उन्होंने एक बयान में कहा, " मैं पीसीबी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने 15 साल तक मुझे अपने देश की सेवा करने का मौका दिया। यह मेरे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। मैं तमाम सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों, मैदान स्टाफ और पीछे से सहयोग देने वाले सभी की शुक्रगुजार हूं। "

Advertisement

उन्होंने कहा, " मैं अपने परिवार और सरपरस्तों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने बिना शर्त मुझे सहयोग दिया और पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का मेरा सपना पूरा किया। पिछले कुछ महीने में मुझे सोचने का मौका मिला। मुझे लगता है कि यह सही समय है। मैंने खेल और अपने देश को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।"

सना ने दिसंबर 2005 में कराची में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में और मई 2009 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी 20 क्रिकट में पदार्पण किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार