पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के आगामी दौरों के लिए T20I टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शार्जील खान के चयन से नाराज आ रहे हैं। आपको बता दें कि शरजील खान ने 4 साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।

Advertisement

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को PSL 2017 स्पॉट फिक्सिंग घोटाले में शामिल होने के चलते 5 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। हालांकि, उनकी अपील के बाद, ये प्रतिबंध कम हो गया था और उन्होंने कुछ समय पहले ही क्रिकेट में वापसी की थी। हालांकि, अब उनके कप्तान और कोच के लिए उनकी फिटनेस  परेशानी का सबब बन चुकी है।

Advertisement

इस समय 31 वर्षीय शरजील का वजन 112 किलो है और इसी के चलते मिस्बाह का मानना है कि अधिक वजन वाले शरजील के चयन से राष्ट्रीय स्तर पर अधिक अनफिट ’खिलाड़ियों के लिए रास्ता खुल सकता है। ऐसे में बाबर आज़म और मिस्बाह उल हक दोनों चयनकर्ताओं के इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर कह, “सिर्फ फिटनेस चयन के लिए एकमात्र मापदंड नहीं है। आखिर में एक खिलाड़ी को क्रिकेट खेलना होता है। हम पहले से ही फिटनेस परीक्षण के स्तर की समीक्षा पर काम कर रहे हैं और एक नई रणनीति पेश करने वाले हैं। मैंने शरजील की फिटनेस के बारे में पहले कोई टिप्पणी नहीं की थी जबकि उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार