Pakistan vs Australia 1st ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार (30 मई) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे मैच की शुरूआत के साथ ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गई। यह पाकिस्तान का 1000वां वनडे इंटरनेशनल मुकाबला है।
पाकिस्तान ने अपा पहला वनडे साल 1973 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था। इससे पहले खेले गए 999 वनडे मैच में पाकिस्तान ने 527 में जीत हासिल की है औऱ 442 में हार मिली है। 9 मैच टाई और 21 बनेतीजा रहा है।
पाकिस्तान दुनिया की तीसरी टीम बनी है, जिसने वनडे में 1000 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। 1075 वनडे मैच के साथ भारत इस लिस्ट में टॉप पर है और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने 1019 वनडे मैच खेले हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में बिली स्टैनलेक ने वापसी की है, जो 7 साल बाद वनडे मैच खेल रहे हैं। वहीं ओलिवर पीक ने डेब्यू किया है।
पाकिस्तान ने 21 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर अराफ़ात मिन्हास को डेब्यू का मौका दिया, जो इससे पहले पाकिस्तान के लिए चार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। लेग स्पिनर शादाब खान की वापसी हुई जो आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेले थे।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुह्नमैन।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, अराफात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।