Advertisement

कार्डिफ, 14 जून| पाकिस्तान ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत बुधवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड को आठ विकेटों से करारी मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 211 रनों पर ही रोक दिया और इसके बाद इस आसान लक्ष्य को 37.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्कोरकार्ड

पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 76 रन अजहर अली ने बनाए। अजहर के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे फखर जमान ने एक बार फिर अपने हाथ दिखाए और 57 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की बुनियाद रख दी थी।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

बाबर आजम 38 रन पर और मोहम्मद हफीज 31 रनों पर नाबाद लौटे। पहले, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इंग्लैंड को खुलकर नहीं खेलने दिया और अपनी सटीक लाइन लैंथ से मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बांधे रखा।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। जॉनी बेयर्सटो ने 43 रनों का योगदान दिया।  पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने तीन विकेट लिए। जुनैद खान और रुमान रइस को दो-दो सफलताएं मिलीं। शादाब खान को एक विकेट मिला।    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

अापको बता दें कि 1999 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाक की टीम आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले पाक की टीम 1992 वर्ल्ड कप और 1999 वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंची थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार